👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोगा प्रतिभा त्यागी लगातार महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक कर रही हैं. इसके लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाया.
महिलाओं को उनके अधिकारों से रूबरू कराने के उद्देश्य से महिला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है. इसी क्रम में उपेड़ा चौक पर पुल के नीचे चौकी प्रभारी प्रतिभा त्यागी ने कांस्टेबल प्रतिभा पवार के साथ महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, महिलाओं के अधिकारों आदि के बारे में जानकारी दी और किस तरह आपात स्थिति में पुलिस को सूचित किया जाए इसके बारे में भी उन्हें अवगत कराया. पुलिस ने इस दौरान महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को भी जागरूक किया.


























