मतदाताओं को किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा पिलखुवा देहात मण्डल के गांव काँवी में देहात मण्डल के कोषाध्यक्ष विक्रम तौमर के आवास पर “मतदाता चेतना अभियान” व अन्य संगठनिक अभियानों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।समय का सदुपयोग करते हुए संगठन ने यह तय किया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जो भी नए वोटर है उनसे जाकर संपर्क करें तथा उनकी वोट बनवाने का प्रयास करें अब बीएलओ अपने अपने क्षेत्र में वोट बना रहे हैं उनसे संपर्क करें व नई वोट बनवाए व गलत वोट समाप्त कराने का कार्य करें ।
इस अवसर पर धौलाना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया , मनोज गौतम , मण्डल महामंत्री हेमन्त त्यागी , नागेंद्र तौमर , शिवराज , राजेंद्र गौतम दिनेश तोमर विजेंद्र पल रोहित गौतम आदि कार्यकर्ता उपिस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























