हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित एक विद्यालय में छात्रों को एनीमिया के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने चित्र, रंगोली प्रतियोगिता, नाटक, खेल-कूद के जरिए इस बीमारी के बारे में समझा।
10 से 18 वर्ष के छात्रों में होने वाले परिवर्तन के चलते उन्हें खान-पान आदि के बारे में बताया गया। सीएचसी हापुड़ से पहुंची टीम ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के तहत छात्रों को जागरुक किया। इस दौरान डॉ गुल्फाम, डॉ प्रीति आदि मौजूद रहे।
























