हापुड सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का सभी देशवासियों से आग्रह हैं की जल की बचत करना सरकार के साथ साथ हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। जल जीवन है और हमारे लिए मिशन भी। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाडा के अन्तर्गत गुरुवार को हापुड़ में दक्षिण मंडल के चाहकमल वॉर्ड में पत्रक के माध्यम से घर-घर जनसम्पर्क कर जल को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,
डॉ विकास अग्रवाल उपस्थित रहे।जिला महामंत्री पुनीत गोयल आदि ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण मंडल नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुनील वर्मा, पूर्व सभासद पप्पन शर्मा, मंडल मंत्री गौरव गोयल, कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































