👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की टी0बी0 यूनिट ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ के अंतर्गत गांव कुराना स्थित मदरसा जामिया अरबिया नफी उल उलूम में जन आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मदरसा के छात्रों को टी0बी0 के लक्षण उपचार व निदान के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया।
कार्यक्रम में 35 छात्रों व अध्यापकों की स्क्रीनिंग की गई,परन्तु किसी भी छात्र व अध्यापक में टी0बी0 के लक्षण नहीं पाये गए ।बैठक में जिला पी0पी0एम0 समन्वयक सुशील चौधरी व वरिष्ठ प्रयोगशाला परिवेक्षक बृजेश कुमार व टी0बी0एच0 वी0 लाखन सिंह ट्रीटमेंट सपोर्टर शाहनवाज व मदरसा के मोहतमिम मौलाना सलीम आदि उपस्थित थे।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























