हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ व मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग जनपद हापुड़ व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों अलीनगर रामपुर रोड ,करीमपुरा मजीदपुरा आदि में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व सोसायटी के पदाधिकारीयो ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति घर-घर जाकर जागरूक किया।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन की दोनों दोज जरूर लगवानी चाहिए ताकि ओमीक्रोन जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सके जा सक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में ओमी क्रोन के केसों को दृष्टिगत रखते हुए हापुड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने व पानी इकट्टा ना होने व समय पर वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
इस मौके पर डा संजीव कुमार, सतेन्दर कुमार, मौ दानिश कुरैशी, हाजी बाबूद्दीन सभासद ,डा योगेश, एएनम गीता, अलका , वेरीफायर तुषार, डा दिलशाद, डा असद सिद्दीकी, डा आमिर,राजू, राशिद, आसिफ मेवाती,आदि का विशेष सहयोग रहा।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041
























