हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज में मंगलवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने छात्राओं से कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे से बचने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहने का आह्वान किया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवम् स्वावलंबन से जीवन जीने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम की कॉलेज की नोडल अधिकारी डॉक्टर दिव्या टॉक, बबीता त्यागी, रेनू रानी ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।


























