👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज में चिल्ड्रंस डे के उपलक्ष्य में सोमवार को महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने बड़े ही ध्यान से महिला पुलिसकर्मियों को सुना।
हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित एकेपी इंटर कॉलेज में चिल्ड्रंस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं हापुड़ कोतवाली नगर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी अंशु और लता ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक करते हुए एंटी रोमियो अभियान की जानकारी भी दी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























