👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डाइट हापुड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया जहां राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया. सभी को समझाया गया कि नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी आ सकती है.
इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ के प्राचार्य दिनेश सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना, प्रवक्ता शशिकांत तिवारी, यातायात निरीक्षक मनु चौधरी, यातायात उपनिरीक्षक विजेंद्र पाठक मौजूद रहे.




























