👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्र युवा पर्यावरण संरक्षण समिति ने शैलेश फॉर्म में “जंगल बचाओ पेड़ लगाओ चिपको आंदोलन” चलाया। समिति के सभी सदस्यों ने रविवार को पौधरोपण किया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। समिति ने जिला प्रशासन से भी पर्यावरण की रक्षा और सहयोग की अपील की।समिति के सदस्य अमित कुमार ने बताया कि लोगों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अमित कुमार,रोहित कुमार,विशाल कुमार,शिवा कश्यप, लव कुश, कार्तिक, दक्ष, हिमांशु, नकु आदि उपस्थित रहे।





























