हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान जारी है. मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने एमआईसीटी कंप्यूटर कोचिंग सेंटर हापुड़ में मौजूद छात्रों को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया. निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने इस दौरान सभी को जानकारी दी कि किस तरह साइबर क्राइम की घटनाओं अपराधी अंजाम दे रहे हैं किस तरह इससे बचा जाए? इसी के साथ शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रतिमा त्यागी ने सभी को अवगत कराया.
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























