हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारे में सभी को जागरुक किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर रोड चौपला की प्रोन्नत निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने एनसीसी कैडेट्स को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 102, 108, 1076, 112, 1930 के बारे में जागरूक किया. साथ ही दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और बताया कि आपात स्थिति में आपात सहायता किस तरह ली जा सकती है.
























