हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इस्कॉन मंदिर पिलखुवा द्वारा हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हरे नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों को गीता मंथन कोर्स के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह संकीर्तन रविवार को हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ निकला। आपको बता दें कि ईश्वर, जीव, प्रकृति, काल, कर्म आदि को लेकर एस्कॉन पिलखुवा एक गीता मंथन कोर्स करने जा रहा है। सात दिवसीय इस कोर्स में अधिक से अधिक लोग हिस्सा लें इसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।
हापुड़ की शिवपुरी में 18 सितंबर से हर रविवार को गीता मंथन कोर्स का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भक्त हरे नाम संकीर्तन करते हुए शहरवासियों को जागरूक कर रहे हैं। यह कार्यक्रम हापुड़ के शिवपुरी में 18 सितंबर से आयोजित किया जाएगा जिसके लिए आप भक्त रोहित से 8218631517 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























