कागज से बना दी नोटों की गड्डी, पानी में कांच के बॉक्स में हथकड़ी लगाकर जादूगर मौत को देंगे चुनौती












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित उर्मिला सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में द ग्रेट मैजिक शो जादूगर सम्राट अजूबा अपने हाथों का जादू दिखाने के लिए आ रहे हैं। मैजिक शो का उद्घाटन गुरुवार की शाम 5:00 बजे 7:00 बजे होगा। शो से पहले बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले जादूगर सम्राट अजूबा ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने हाथों का कमाल दिखाया और एक ट्रेलर प्रस्तुत किया जिन्होंने कुछ ही सेकंड में एक नोट से नोटों की गद्दी बना दी। जादूगर सम्राट अजूबा का कहना है कि वह हापुड़ में पहली बार एक ऐसा खतरनाक जादू करने जा रहे हैं जो चुनिंदा जादूगर ही कर पाते हैं इसका नाम है “वाटर स्किप डेथ चेलेंज”। वह कांच के पारदर्शी बॉक्स में बंद होकर पानी के अंदर रहकर मौत को चुनौती देंगे। ताज्जुब की बात यह है कि इस खतरनाक शो के दौरान ऑडियंस द्वारा हथकड़ी लगाई जाएगी। जादूगर सम्राट अजूबा का दावा है कि हापुड़ में पहली बार इस तरह का जादू किया जा रहा है।

जादूगर सम्राट अजूबा ने कहा कि युवाओं में जादू दिखाने की प्रतिभा है लेकिन जादू की एकेडमी ना होने की वजह से वह यहां-वहां भटक रहे हैं। साथ ही लोन न मिलने के कारण वह अपने व्यापार को आगे नहीं बढ़ा पा रहे। ऐसे में सरकार एकेडमी खोले। साथ ही जादूगर को लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराने वाले जादूगर सम्राट अजूबा के प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे। रविवार को तीन शो होंगे।

पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!