हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री संतोषी माता मन्दिर समिति जैन गली, कोठी गेट हापुड़ द्वारा शुक्रवार की रात को माँ संतोषी महारानी का पंखा निकाला गया। शोभायात्रा श्री मंशा देवी मंदिर बु.शहर रोड हापुड़ से शुरू होकर कोठी गेट, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, बड़ी मंडी, मेरठ गेट चौकी, चंडी रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, नगरपालिका मार्केट होते हुई मन्दिर पर विश्राम हुई जिसमें मेरठ की सुंदर सुंदर झांकिया, महाकाली का अखाड़ा, फूलों की होली, हापुड़ के मशहूर बैंडो ने महामाई का गुणगान किया।
पंखे में संजय अग्रवाल, अजय मित्तल, अनिल वर्मा, योगेंद्र अग्रवाल, विकास गर्ग, शशांक बंसल, मदन गोपाल जिंदल, हर्षित गर्ग, दिनेश बंसल, विजय मित्तल, सुमित वर्मा, गोपाल जिंदल, जैन, अभिषेक बंसल, वाशु वर्मा, सतीश वर्मा आदि का सहयोग रहा।
Very excited to share selection of our student s – Manish Kumar with Wipro


























