दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी का किया पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां दुर्गा भवानी के आठवें स्वरुप महागौरी की बुधवार को पूजा-अर्चना घर-घर की गई और हापुड़ के प्रसिद्ध मंदिर श्री चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, देवी मंदिर व मां पथवारी पर श्रद्दालुओं ने पहुंच कर महिलाओं ने श्रद्दा के साथ मां दुर्गा भवानी को चुनरी, नारियल अर्पित किए। मान्यता है कि महागौरी की उपासना से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है। महिलाओं ने परिवार में सुख स्मृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।
दुर्गा अष्टमी पर अनेक घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और महिलाओं ने कन्याओं को उपहार देकर विदा किया। कहते है कि दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी का ध्यान सर्वाधिक कल्याणकारी और फलदायी होता है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

























