हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्र में चंडी मैया की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली जा रही है जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंगलवार को यात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कॉलोनी से भगवानपुरा से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर माहौल चंडी मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी के साथ मैय्या का स्वागत किया।
भजनों पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय दिया। भजनों की धुन से माहौल पूरी तरह आस्था के रंग में रंग गया। बता दें कि बुधवार को पालकी यात्रा श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर रघुवीर गंज से शान्ति विहार से अशोक कालोनी से मधुबन कालोनी से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम करेगी। इस अवसर पर महंत रवींद्र पोपट, नवीन आनंद, अखिल कुमार अग्रवाल, महेश ट्याला, विनीत, मनू गर्ग, तरुण कंसल, करन सेठी, शुभम, विक्की, विनीत आदि भक्त उपस्थित रहे।



























