हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हरियाणा व दिल्ली से शराब की तस्करी रोकने हेतु आबकारी, यात्री कर व जीएसटी टीम ने छिजारसी टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया है और वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। संयुक्त दल ने सोमवार को एक लग्जरी गाड़ी से आठ बोतल व दो हाफ विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है। बरामद शराब केवल दिल्ली में बिक्री हेतु है।
आबकारी निरीक्षक हापुड़ वी के सिंह यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार व जीएसटी के प्रदीप पुंडीर ने सोमवार को वाहनों की चैकिंग छिजारसी टोल प्लाजा पर की और एक लग्जरी गाड़ी से 6.75 लीटर यानि कि 8 बोतल, दो हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की, जो दिल्ली से तस्करी कर लाई जा रही थी। टीम ने शराब व गाड़ी को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुरादाबाद के हिमांशु गुप्ता व जतिन शर्मा है।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209



























