हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हापुड़ पुलिस उन हथियार बंद लुटेरों को नहीं खोज पाई है जिन्होंने गत शनिवार को हापुड़ के गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग को घायल कर करीब 6 लाख रुपए लूट लिए थे। लुटेरे न पकड़े जाने से व्यापारियों में रोष व्यापत है। व्यापारी का अभी भी दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि पक्का बाग हापुड़ के गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग से दो तमंचेधारी लुटेरे गत शनिवार को नोटों से भरा थैला लूटकर भाग खड़े हुए। लूटपाट की यह वारदात दिनदहाड़े गढ़ पोड के ओवर ब्रिज पर हुई थी। लूट का विरोध करने पर लुटेरे को गोली मारकर घायल कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस टीमें लुटेरों की खोज में जुटी है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस व्यापारी के प्रतिष्ठान पर गुड़ के साथ आने वाले वाहन चालकों, कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।





























