हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को देखते हुए योगी सरकार सख्त हो गई है। सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बना रहे इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कई निर्देश दिए हैं जिसके तहत समय से कार्यालय आना, आधे घंटे से ज्यादा का लंच ब्रेक न लेने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आई योगी सरकार लगातार सख्त निर्णय ले रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ एक बैठक की जिसमें कई बिंदुओं पर विचार किया गया तथा साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने की गाइडलाइन जारी की ।
बताते चलें कि अधिकारियों और कर्मचारियों का लापरवाही की शिकायतें शासन तक पहुंच रही थी कि कर्मचारी कई-कई घंटे कार्यालय से गायब रहते हैं तथा समय से कार्यालय आने का भी पालन नहीं हो रहा हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आधे घंटे से ज्यादा का लंच ब्रेक न लेने को कहा है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit
























