हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं के चलते बिजली विभाग ने रिवेम प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसके तहत बिजली निगम बाबूगढ़ के चार बिजली घरों में कैपेसिटी बैंक लगाकर क्षमता बढ़ाएगा। इससे 55 गांव के लोगों को लोवोल्टेज की समस्या से साल 2022 मार्च में निजात मिलेगी। आपको बता दें कि हापुड़ डिवीजन में घरेलू, कमर्शियल और नलकूप के लगभग 94 हजार उपभोक्ता हैं जोकि प्रति महीने 60 मिलियन यूनिट एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी ट्रिपिंग जैसी समस्याओं के चलते उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करने के लिए निगम ने रिवेम प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत बाबूगढ़ क्षेत्र में चार बिजली घरों में कैपेसिटी बैंक लगाया जा रहा है। गांव खेड़ा, काकोरी, गोहरा और बहादुरगढ़ में बैंक का कार्य शुरू हो गया है जो कि मार्च 2022 तक पूरा होगा। इससे लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099




























