👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद भी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति नहीं बढ़ पा रही है, खासतौर पर प्राईमरी स्कूल अभी भी छात्रों की उपस्थिति के संकट ने नहीं उबर पा रहा है। जनपद में प्राईमरी स्कूल खुले हुए शनिवार को चार दिन हो गए।
बता दें कि कोरोना महामारी की प्रथम व दूसरी लहर के कारण जनपद में सभी शैक्षिक संस्थान बंद थे। दूसरी लहर का प्रकोप थमने के साथ-साथ शासनादेश पर शैक्षिक संस्थानों में पढ़ाई शुरु हुई है। एक सितम्बर से प्राईमरी स्कूल खोले गए है।
जनपद के प्राईमरी स्कूलों में कोविड-19 गाइड लाइन का पूरी तरह पालन दिखाई दे रहा है। स्कूलों में 30 से 60 प्रतिशत तक छात्रों की उपस्थिति की खबरें है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























