हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, संजय कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक युवक अपना धर्म छिपाकर पिछले आठ महीनों से एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने एक होटल में पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बना ली। मामला थाने पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने रविवार की रात मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरु कर दी।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी कि 10वीं में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ जाकिर हुसैन पुत्र हसरत अली निवासी अच्छेजा ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने पीड़िता की एक वीडिया बना ली जिसे वायरल करने नाम पर वह उसे डराता धमकाता था और बार-बार दुष्कर्म करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की एक मित्र ने उसके फोन से आरोपी को फोन किया जिसके बाद से ही आरोपी किशोरी को फोन कर परेशान करने लगा।
आरोपी ने पीड़िता को एक होटल में बुलाया जहां एक नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी जाकिर ने एक वीडियो भी बना लिया जिसके आधार पर वह लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। तहरीर के अनुसार आरोपी ने इसी बीच कट्टा दिखाया और बैंक से पैसे भी निकाल लिए। जाकिर ने पहचान छिपाकर पीड़िता को अपने चुंगल में फंसा लिया। जब भेद खुला तो वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद रविवार की रात को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
































