हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के चौकी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी में एक व्यक्ति चौकी के परिसर में आराम फरमाता हुआ नजर आ रहा है। मामले की वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुई तो एएसपी हापुड़ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हो सकता है पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान चौकी से कहीं चले गए हो। मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल सोशल मीडिया पर 9 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो सिंभावली थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति पुलिस चौकी में आराम फरमा रहा है। ऐसे में किसी ने उसे रोकने और टोकने की जरूरत नहीं समझी। चौकी का इस तरह का दृश्य अपने आप में कई तरह के सवाल उठा रहा है। मामले की जांच जारी है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246




























