हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर में रहने वाला लॉटरीबाज लोगों के बकाए का कच्चा चिट्ठा तैयार करने में जुटा है। जो भी अपने पैसे मांगने के लिए फोन कर रहा है उसे यह लॉटरी बाजी यही जवाब दे रहा है। हालांकि पिछले 15 दिनों से लोगों को यही जवाब दिया जा रहा है। छह करोड़ रुपए से अधिक राशि इस लॉटरीबाज पर बकाया है।
बताया जा रहा है कि 20 से अधिक लोगों ने कमेटी डाली लेकिन जब लोगों ने अपने हाथ मांगने शुरू किए तो धंधेबाज ने हाथ खड़े कर दिए जिसके पश्चात एक गैस वाले ने लॉटरीबाज के घर पर ही उसे जमकर पीटा। बता दें कि गैस वाले का लाखों रुपए बकाया है।

वहीं जिस युवक ने प्रतिमाह 50 हजार रुपए की किस्त देने की बात कही थी। उसने भी हाथ खड़े कर दिए हैं जिससे कमेटी में पैसे लगाने वाले लोगों में बेहद नाराजगी है। यह वही युवक है जिस पर लॉटरीबाज ने अपने करीब सवा करोड रुपए बकाया होने का दावा किया था। इसके बाद युवक ने 50 हजार प्रति महीने के हिसाब से किश्त देने का वादा किया था जो अब मुकर गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























