मूढ़ा बनाने के कच्चे माल में आग लगने से दो लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित मोहल्ला सेगेवाला में बुधवार की शाम एक घर की छत पर रखें सैटों (मूढ़ा बनाने का कच्चा माल) में आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आने से दो लाख रुपए का कच्चा माल जलकर राख हो गया।
मौहल्ला सेगेवाला निवासी एक लता का आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने छत पर रखी सैटों में आग लगा दी। छत पर लगी आग देख मोहल्ले वासियों ने लता को सूचना की जानकारी दी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन आग की चपेट में आने से दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। थाने में तहरीर देते हुए लता देवी ने बताया कि उनके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है और वह अपना पालन पोषण मूढ़ा बनाकर करती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























