
हापुड़ में अवैध विज्ञापन पटों से राजस्व की हानि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मानकों के विपरीत मुख्य मार्ग, बाजारों, सम्पर्क मार्गो पर बड़ी तादाद में लम्बे-चौड़े होर्डिग्स, व यूनीपोल लगाए गए है। इन विज्ञापन पटों से नागरिक व वाहन चालक परेशान हैं, क्योंकि ये विज्ञापन पट वाहन चालक का ध्यान भटकाते है। अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन पटों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद हापुड़ ने परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत विज्ञापन पट लगाने का ठेका दिया हुआ है जिस के तहत ठेकेदार निर्धारित स्थान पर, तय रेट पर विज्ञापन पट लगाने का अधिकार रखता है, परन्तु कायदे-कानून का ठेकेदार खुला उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन पट रेलवे रोड, फ्री गंज रोड तथा दिल्ली-गढ़ रोड, मेरठ – बुलंदशहर रोड पर डिवाइडर तोड़कर लगाए गए है, साथ ही लोक निर्माण विभाग के मार्ग, सरकारी विद्युत पोल तथा सरकारी इमारतों की दिवारों पर भी विज्ञापन पट दिखाई पड़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बड़ी तादाद में इश्तहार लगे हैं हापुड़ नगर के चौराहों का बुरा हाल है, अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। महा-पुरुषों की प्रतिमाओं को भी नहीं बख्शा गया है। आज प्रतिमाएं विज्ञापनों का ठिकाना बनी हैं।
नागरिकों ने गत दिनों नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर अवैध होर्डिंग्स के विरुध्द ठोस कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतियां प्रशासन, शासन व जिला पंचायत तथा लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
बता दें कि जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे भी हापुड़ में अवैध होर्डिंग्स पर नगर भ्रमण के दौरान नाराजगी जता चुके है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651































