कैमीकल फैक्ट्री में आग से करोड़ों का नुकसान










कैमीकल फैक्ट्री में आग से करोड़ों का नुकसान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत एक कैमीकल फैक्टरी में लगी  आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की खबर है जबकि अभी भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खास बात यह है कि फैक्टरी पर अग्मिशमन विभाग का कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र है और नहीं आग से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पाए गए है। फैक्टरी में कैमीकल भंडारण के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले।

हापुड़ की आलोक कालोनी के दिनेश सर्राफ की थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्पण कैमीकल्स प्राईवेट लिमिटेड नाम से लम्बे-चौड़े स्थान में फैक्टरी है, जहां कैमीकल्स की मदद से पेंट्स बनाकर मशहूर कम्पनियों को सप्लाई किया जाता है औऱ यह पेंट प्रिंटिंग/छपाई आदि में काम आता है।

बात मंगलवार की रात 9.30 बजे के आस-पास की है कि फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कोई कहता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है औऱ कोई बताता है कि कैमीकल्स का मिश्रण तैयार करते वक्त आग लग गई। आग लगते ही भगदड़ मच गई, परंतु देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के रोंद्र रुप से फैक्टरी की लोहे के गाटर, टीन आदि पानी की तरह पिघल गए और बम की फटने जैसी आवाजें आने लगी। हापुड़ सहित आस-पास के जनपदों से दमकलें बुला ली गई और करीब दस घंटे आग पर काबू पाने मे लग गए। इस दौरान सबकुछ जल कर राख हो गया। इस अग्नि कांड में कई करोडों रुपए का नुकसान हुआ बताते है।

करोड़ों रुपए के कैमीकल्स का भंडारण अनेक प्रश्न खड़े कर रहा है कि यह कैमीकल कहां से और किन पेपर पर परिवहन किया गया। कैमीकल भंडारण सीमा से अधिक क्यों रखा था। हापुड़  का अग्मिशमन विभाग व थाना देहात पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063








Related Posts

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…

Read more

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला प्रीत विहार में फ्लैट में 16 फरवरी की देर शाम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज
error: Content is protected !!