गोदाम में आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सिंभावली शुगर मिल के सामने मौजूद मार्केट में एक गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।
सिंभावली निवासी राजीव कंसल ने बताया कि उनके पास कोल्ड ड्रिंक, पारले-जी बिस्कुट और दिलबाग की एजेंसी है। मकान के नीचे वाले तल पर सामान रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ है जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। मामला शनिवार की रात का है जब गोदाम को बढ़ाकर वह ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने घर में सोने के लिए चले गए। बिल्डिंग में धुआं उठते देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद जैसे-तैसे परिवार को बिल्डिंग से बाहर निकाला। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 20 लाख रुपए का माल जल कर राख हो गया। अग्निशमन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात उत्तम कुमार राणा ने बताया कि आग को बुझा दिया गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
स्विमिंग सीखने व गर्मियों में तैरने का लुत्फ उठाने के लिए संपर्क करें-
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुआ
9818848419
समय:
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हर घंटे बैच है।
Rs 100 प्रति घंटा या Rs 2000 कोचिंग सहित 1 महीने के लिए।


























