हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना ने कई लोगों की ज़िंदगी पर असर डाला है। किसी का अपना छीन लिया तो किसी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। कोरोना के इस काल में सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान हुआ है। गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज डिपो को ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। डिपो में 87 बसे है जो विभिन्न रूटों पर चलती है। लोगों की सुविधा के लिए बसों का संचालन कोरोना काल में भी जारी रखा गया जिससे डिपो को इस वर्ष ढाई करोड़ रुपए का घाटा हुआ।
कोरोना काल के दौरान गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बसों में चार या पाँच सवारियों औसतन बैठकर सफर करती थी जिससे उसकी प्रतिदिन चार से पाँच लाख रुपये की कमाई घटकर आधी रह गई। लेकिन यात्रियों की सुगमता ही डिपो की प्राथमिकता है। कोरोना के मामले कम होने के बाद अब धीरे-धीरे बस स्टेशन पर चहल-पहल और यात्रियों की संख्या बढने लगी है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:





























