
हापुड के जैन मन्दिरो में 31 जौलाई को भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण दिवस मनाएंगे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस 31जौलाई को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ रोड पर 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे सम्मेद शिखर जी विधान पाठ का आयोजन होगा तथा पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाया जाएगा, इस अवसर पर लाडू प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जैन भक्त अपने घरो से निर्वाण लाडू बनाकर लाऐगे, सुन्दर लाडू बनाने वालो को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे, सम्मेद शिखर जी विधान पाठ मे बैठने वालो को निशुल्क पीले धोती, दुपट्टे, महिलाओ को पीली साडी दिए गए हैं, अनिल जैन ने बताया कि विधान मे बैठने के इच्छुक जिसे धोती, दुपट्टा, साडी न मिली हो वह नमोस्तु भवन से जतिन जैन से प्राप्त कर ले। आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार तथा समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर, शंकर गंज पर भी पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढेगे तथा पार्श्वनाथ विधान पाठ के आयोजन होगें।मगंल वार प्रातःकाल आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने नमोस्तु भवन पर जैन साधको को चमत्कारिक अराधना तथा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्तिधारा कराई ।रचना दीदी तथा आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि श्रावक का अर्थ-श्रद्धांवान,विवेकशील और क्रियाशील होना है, उन्होंने पंच परमेषठी के अर्थ को विस्तार से समझाया। गुरू भक्ति मे राकेश कुमार संगीतज्ञ ने संगीत मय भजन प्रस्तुत किए, संचालन जतिन जैन ने किया। अनिल जैन, सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, सुनील जैन,मनीष जैन, राहुल कंसल, प्रदीप जैन, मीनू जैन, रेखा जैन, मनीषा जैन,श्वेता जैन, गरिमा जैन, प्रगति जैन, विनोद बाला जैन, मंजू जैन ने भक्ति की। आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन धर्म के प्रश्न पूछे, सही उत्तर बताने वालो को बिजेंद्र जैन ने पारितोषिक दिये।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































