हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर-बृजनाथपुर में भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई. प्रधान कार्यालय पर ब्राह्मण समाज में हर्षोल्लास के साथ परशुराम भगवान की जयंती मनाई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया. बता दें कि आज से एक वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान राधा शर्मा ने आज ही के दिन कार्यभार संभाला था. परशुराम जयंती के अवसर पर प्रधान कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने पर ग्राम में हुए विकास कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया. इस अवसर पर प्रधान पति पंकज शर्मा, रामौतार शर्मा, प्रवीण शर्मा, योगी शर्मा, राजीव शर्मा, शंभू दयाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, झंडू प्रसाद शर्मा, सुखबीर शर्मा, मदन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामभूल शर्मा, विभांशु शर्मा, आकाश शर्मा व निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे.

हरसिंहपुर प्रधान पति पंकज शर्मा की ओर से क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं



























