अधोमानक खाद की बिक्री किसान के साथ लूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ किसान नेता शिवकुमार त्यागी ने शुक्रवार को हापुड़ में आरोप लगाया कि जनपद हापुड़ में बिक्री डीएपी खाद अधोमानक है जिसके लिए सहकारिया विभाग जिम्मेदार है। डीएपी खाद के नमूने अधोमानक पाए जाने से यह पोल खुल गई है। यह किसानों के साथ सरासर लूट है।
किसान नेता ने डीएपी, डाई व नैनो यूरिया आदि खाद के नमूने हर माह लेकर जांच को भेजने की मांग करते हुए कहा कि खाद विक्रेताओं पर रिपोर्ट दर्ज की जाए, गोदाम को सील किया जाए और खाद निर्माता कम्पनी को काली सूची में डाला जाए, यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो किसान आंदोलन करेगा।

























