गढ़ टोल प्लाजा पर लगी लम्बी लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कई इस सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि 15 मिनट से ज्यादा उन्हें खड़े हुए हो चुके हैं लेकिन जाम काफी ज्यादा लगा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
मुरादाबाद हाईवे पर स्थिति गढ़ टोल प्लाजा से सैकड़ो की संख्या में राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर जाम लगने की वजह से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा जिनका कहना है कि राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग मामले में ध्यान दें।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571



























