अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा में लोकेंद्र भारद्वाज बने गंगेश्वरी ब्लाक अध्यक्ष
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यू पी रत्न पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित लोकेन्द्र भारद्वाज जो जिला अमरोहा की तहसील हसनपुर पोस्ट आदमपुर, ग्राम बीझालपुर निवासी, को ब्लाक अध्यक्ष गंगेश्वरी नियुक्त किया गया है। जिसका नियुक्ति पत्र आज पंडित्त बिजेंद्र शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा, पंडित जुगल किशोर शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना, पंडित राकेश कुमार कौशिक मीडिया प्रभारी जिला हापुड़ ने पंडित लोकेन्द्र भारद्वाज को प्रदान किया। पंडित लोकेन्द्र भारद्वाज ने ब्लाक अध्यक्ष गंगेश्वरी ब्लाक नियुक्त होने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन में समाज के व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जायेगा। पंडित लोकेंद्र भारद्वाज को गंगेश्वरी ब्लाक अध्यक्ष बनने पर संगठन मे भी हर्ष का माहौल है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























