👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला जज कार्यालय के सभागार में नोडल अधिकारी द्वारा आगामी 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाले लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी रीमा बंसल व विधि साक्षरता प्राधिकरण की सचिव लवली जयसवाल ने बताया कि लोक अदालत में आने वाले केसो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी समय से केसो को अलग अलग कर ले जिससे निस्तारण करने में आसानी हो सके। साथ ही लोक अदालत लगने से पूर्व जनपद में इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए जिससे जनपद हापुड़ की आम जनमानस को नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराया जा सके।





























