👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapur news.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी के एक मामले का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिरा जिसके कब्जे से चोरी गई लोहे की 21 प्लेट बरामद की हैं।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान कटीरा मंदिर के पास से एक आरोपी को धर दबोचा।आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव पिपाला इखलासपुर का रविन्द्र कुमार है।आरोपी से बरामद लोहे की प्लेट गत दिनों एल एन टी कैम्प की कंस्ट्रक्शन वर्कशाप से चोरी गई थी।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




























