हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चाहे हाइवे हो या गली-मोहल्ला, हर जगह आपको स्टंटबाज नजर आएंगे। नियमों को धूल चटाते यह लोग कहीं भी हंगामा काटना शुरू कर देते हैं। तेज आवाज में गाने चलाकर इस तरह हो हल्ला काटते इन लोगों के लिए आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट जरूर करें।
हापुड़ के सिकंदर गेट के मदरसा कमेला रोड की यह वीडियो है जिसमें चार गाड़ियां आपको नजर आएंगी जिनमें तेज गाने बजाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात को कार सवारों ने कई बार चक्कर लगाए और हुड़दंग काटा जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस तरह तेज आवाज में गाने चलाने व अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इस तरह की गतिविधियों से उन्हें पढ़ाई में कठिनाई आती है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।





























