हापुड़, सीमन (hapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल ने किसानों के नाम लिया लोन अपने ऊपर ले लिया है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि सिंभावली शुगर मिल ने एक दशक पहले किसानों के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लिया था। चुपचाप लिए गए इस लोन के बाद बैंक में किश्त जमा ना होने पर किसानों को नोटिस भेजा गया जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। मामले ने तूल पकड़ा और अब सिंभावली शुगर मिल ने किसानों के नाम लिया कर्जा अपने नाम करा लिया है जिससे किसान कर्जा मुक्त हो गए हैं।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























