👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने मौजूद एलन रोड की हालत इन दिनों खस्ताहाल है। बारिश में सड़क पर पानी भरने से लोगों का निकलना यहां फिसलन से और भी मुश्किल हो गया है। बाइक सवार तो यहां हादसे का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि यहां काफी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है लेकिन सड़क की हालत से लोग जान हथेली पर रखकर यहां से निकलते हैं। गहरे गड्ढे और जलभराव के बीच निकलना यहां किसी चुनौती से कम नहीं है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


































