हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन में शनिवार को एक सिरफिरे युवक ने हवाई फायरिंग की जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें यह युवक चार बार फायरिंग करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। जैसे ही युवक सड़क पर खड़े लोगों के पास पहुंचा तो सड़क वह घरों में दुबक गए। फायरिंग के दौरान एक पशु के पैर में भी गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में शनिवार की शाम करीब 6:45 बजे के आसपास एक सिरफिरा सड़क पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान राहगीर रुक गए तो वहीं घरों में बैठे लोग बाहर आकर युवक को देखने लगे। सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट है कि युवक ने चार बार फायरिंग की। मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























