हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत ब्रजघाट गंगा पुल से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया।
आपको बता दें कि एक युवक खुदकुशी करने के मकसद से ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी और उसने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक गुलावठी का रहने वाले है। जब गोताखोरों ने उससे गंगा में छलांग लगाने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। बता दें कि मौके पर खड़े कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

























