हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक सांप की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में सांप एक मेंढक का शिकार कर उसे अपना निवाला बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान मेंढक बीच-बीच में सांप के चुंगल से उछलकर बचने का प्रयास भी करता है लेकिन सांप अपने शिकार को फिर से दबोच लेता है और उसे झाडियों में ले जाकर अपनी भूख मिटाता है।
वायरल हो रही ये वीडियो हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित नवदुर्गा कॉलोनी की है जहां बुधवार की सुबह घर से बाहर निकलें लोग सांप मेंढक की लड़ाई के गवाह बने। उन्हीं में से एक ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सांप मेंढक की शिकार करने की कोशिश कर रहा है और मेंढक सांप के चुंगल से बचने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया। लेकिन सांप ने बड़ी फुर्ती के साथ मेंढक को हर बार अपने शिकंजे में ले लिया और उसे निगलने की कोशिश करता रहा। आखिरकार सांप को सफलता मिल गई और उसने मेंढक को झाड़ियों में ले जाकर अपना निवाला बनाया। मेंढक की सारी कोशिश सांप के आगे नाकाम साबित हुई। जिस किसी ने इस घटना को देखा उसके होश उड़ गए।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























