👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बृजघाट पर गंगा स्नान करने आया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे युवक को सकुशल बचा लिया. बता दें कि गंगा स्नान करने आया एक युवक पानी के साथ बहाव में बह गया और गहरे पानी में फंस गया जिसे सकुशल बचा लिया गया.



























