👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक जन सेवा केंद्र में आधार कार्ड से जुड़ा काम कराने पहुंचे युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद समाजसेवी विकास दयाल ने बड़ी सूझबूझ के साथ युवक को सीपीआर दिया जिसके बाद उसे होश आया और उसने विकास दयाल का धन्यवाद किया।
मामला मंगलवार का है जब एक युवक जन सेवा केंद्र पर पहुंचा और चक्कर खाकर गिर गया। यह सब कुछ सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया। मौके पर मौजूद समाजसेवी विकास दयाल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को सीपीआर दिया। करीब तीन से 4 मिनट तक युवक को लगातार सीपीआर दिया गया और उसे होश आ गया। इसके बाद नौजवान के परिजनों ने विकास दयाल का आभार जताया।



























