👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना यूपीएसआईडीसी में शनिवार को एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें फैक्ट्री की छत पर लगे टीन शेड ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वही एक और तस्वीर नजर आ रही है जिसमें लोग यहां-वहां भागकर अपनी जान बचा रहे हैं. बता दें कि अभी तक हादसे में एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है जबकि 21 लोग घायल हैं.




























