अवैध बूचड़खाने से जिंदा मवेशी बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने मौहल्ला गद्दा पाड़ा में एक ठिकाने पर छापामारी करके एक अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भैंस का मीट, औजार, 2 इलैक्ट्रोनिक कांटे, तमचे व कारतूस तथा 6 जिंदा पशु बरामद किए है तथा तीन लोगों से मौके से गिरफ्तार कर लिया, जो पशुवध में लिप्त थे। ठिकाने की दीवारें व फर्श खून से लथपथ थी।
पुलिस के अनुसार हापुड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि मौहल्ला गद्दा पाड़ा में एक ठिकाने पर पशुवध करके मीट बेचने व सप्लाई करने का धंधा हो रहा है। पुलिस को मिले इनपुट पर पुलिस ने ठिकाने पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने गद्दापाड़ा के कासिफ तथा मौहल्ला देहली गेट हापुड़ के हाजी सलीम व फैसल को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से भैंस का मीट, औजार आदि बरामद किए है। इस ठिकाने पर मवेशी काटने के लिए लाए जाते थे। आरोपी मीट के पैकेट इलैक्ट्रोनिक कांटे पर तौल कर तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने अवैध रुप से पशुवध कर मीट बेचना स्वीकार किया है। अवैध बूचड़खाने से इलाके में बुरी तरह वायु प्रदुषण फैल रहा था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























