👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सोमवार मध्यरात्रि के बाद करीब पौने तीन बजे दो कैंटरों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक हेल्पर की मौत हो गई। मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें धूल उड़ती हुई और कैंटरों के पुर्जे बिखरते हुए नजर आ रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे कितना जबरदस्त रहा होगा।
बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां दो कैंटरों की हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में कैंटरों के परखच्चे उड़ गए। बुलंदशहर रोड पर हुआ हादसे की आवाज इतनी भयानक थी कि लोग एकदम सहम गए। हादसे में सिंकद्राबाद निवासी हेल्पर यशपाल की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।





























