👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए कदम उठाए. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान छह फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिनका समाधान अधिकारियों ने मौके पर कर दिया. इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे.






























