हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रात के वक्त शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को हापुड़ पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार हापुड़ पुलिस रेलवे पुल न.73 के ऊपर गश्त कर रही थी कि बुधवार की तड़के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो वह शराब का धंधेबाज निकला।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहल्ला किठौरिया का अशोक कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब बरामद की है। आरोपी ने अवैध रूप से शराब लाकर बेचना स्वीकार की है। पुलिस ने उस ठिकाने की पहचान उजागर नहीं की है, जहां से आरोपी शराब लेकर आया था।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























